महाकुंभ में स्थापित हुआ विश्व का सबसे बड़ा महामृत्युंजय यंत्र, जानें इसके बारे में सबकुछ
महाकुंभ दुनिया का केंद्र बना हुआ है, और इसका मुख्य आकर्षण है दुनिया का सबसे बड़ा और भव्य महामृत्युंजय यंत्र। महामृत्युंजय यंत्र 52 फीट लंबा, 52 फीट चौड़ा है, और 52 फीट ऊंचा भी है। इसका मुख्य उद्देश्य महाकुंभ के सुरक्षित और सकुशल संपन्न होने के साथ-साथ करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तों पर बनाए रखना है।