Operation Sindoor: पीएम नरेंद्र मोदी का रात आठ बजे देश के नाम संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। इस बार वह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए की गई कार्रवाई के बारे में बताएंगे