पहलगाम में कत्लेआम। नाम पूछा, धर्म पूछा.. फिर गोली मार दी।27 टूरिस्ट्स की दर्दनाक मौत।
Editor : Anjali Mishra | 23 April, 2025
पहलगाम में धर्म पूछकर मौत दी गई। 27 शव, एक सवाल।

Source or Copyright Disclaimer
पहलगाम में दहशत की रात: 27 मासूमों की बलि, आतंक ने फिर किया इंसानियत पर वार!"
जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियाँ आज खून से लाल हैं।
मंगलवार दोपहर 2:45 बजे, पर्यटन स्थल पहलगाम की बैसरन घाटी में गूंज उठीं गोलियों की आवाज़ें।
लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी TRF ने लिया इस खूनी हमले की जिम्मेदारी।
हमले का मंजर:
आतंकियों ने पर्यटकों पर की अंधाधुंध फायरिंग।
27 की मौत, 20+ गंभीर रूप से घायल।
उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, नेपाल और UAE के नागरिक भी शिकार।
शहीदों की सूची में:
दिनेश मिरानिया (रायपुर के बिजनेसमैन)
प्रशांत सत्पथी (ओडिशा, बालासोर)
दिलीप देसले (पनवेल, महाराष्ट्र)
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (भारतीय नौसेना, कोच्चि; शादी के 7 दिन बाद बलिदान)
हिंदू-मुस्लिम पूछकर गोलियां:
एशान्या की आंखों के सामने उसके पति शुभम द्विवेदी को मारा गया।
"कलमा पढ़ो, नहीं तो जान लो,"बस, यही था आतंकियों का पैमाना।
देश में मचा हड़कंप:
पीएम मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ा, दिल्ली लौटे, आपात बैठक बुलाई।
गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे, मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि।
सेना ने उरी सेक्टर में दो आतंकियों को ढेर किया।
NIA की टीम जांच के लिए बैसरन रवाना।
राजनीतिक हलचल:
राहुल गांधी बोले अब जवाबदेही ज़रूरी है, सिर्फ दावे नहीं।”
एकनाथ शिंदे का तीखा बयान "खून का बदला खून से, पाकिस्तान को छोड़ा नहीं जाएगा।"
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला स्तब्ध "हमारे मेहमानों पर यह हमला अमानवीय।"
दुनिया का साथ:
अमेरिका, रूस, इटली, UAE, यूरोपीय यूनियन, श्रीलंका—सभी ने हमले की कड़ी निंदा की और भारत के साथ एकजुटता जताई।
सुरक्षा अलर्ट और कदम:
देशभर में हाई अलर्ट।
राजौरी में स्कूल बंद।
इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू:
9596777669
01932225870
WhatsApp: 9419051940
आतंक के खिलाफ एकजुट रहें। शहीदों को श्रद्धांजलि दें और साजिश करने वालों को न्याय के कटघरे में पहुंचाने के लिए प्रशासन का साथ दें।