Latest

ये कराची का स्टेडियम है या चिड़ियाघर..पाकिस्तान की चारों तरफ हो रही थू-थू

Editor : Manager User | 15 February, 2025

कराची के नेशनल स्टेडियम में 14 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जो मैच खेला गया, यह उसी मैच का दृश्य है। मैच के बीच में मैदान पर काली बिल्ली दौड़ने लगी। जब तक सुरक्षाकर्मी उसे देखते वो मैदान पर दौड़ने लगी। इतना ही नहीं काली बिल्ली का शिकार करने के लिए आसमान से चील पक्षी द्वारा उसका पीछा किया जाता है।

ये कराची का स्टेडियम है या चिड़ियाघर..पाकिस्तान की चारों तरफ हो रही थू-थू

Source or Copyright Disclaimer


ये कराची का स्टेडियम है या चिड़ियाघर...पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट तो कर रहा है लेकिन अभी भी दुनिया डरी हुई है। उसके स्टेडियम पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। किसी मैदान में कुर्सियां टूटी हैं तो कहीं पिच ऐसा है कि खिलाड़ियों के जबड़े टूट जा रहे हैं और अब स्टेडियम के भीतर खतरनाक जानवर और चील जैसे खतरनाक पक्षी मंडराने लगे हैं. इसका एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद एक बार फिर इतने बड़े क्रिकेट इवेंट कराने को लेकर पाकिस्तान पर प्रश्नचिह्न लगने लगा है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको विस्तार से बताते हैं। 



कराची के नेशनल स्टेडियम में 14 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जो मैच खेला गया, यह उसी मैच का दृश्य है। मैच के बीच में मैदान पर काली बिल्ली दौड़ने लगी। जब तक सुरक्षाकर्मी उसे देखते वो मैदान पर दौड़ने लगी। इतना ही नहीं काली बिल्ली का शिकार करने के लिए आसमान से चील पक्षी द्वारा उसका पीछा किया जाता है। चील को देखकर बिल्ली डर जाती है और मैदान से बाहर निकल जाती है। ट



अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की चारों तरफ थू-थू हो रही है। कुछ लोग यहां तक लिख रहे हैं कि भईया ये क्रिकेट का मैदान है या फिर चिड़ियाघर है। मैदान पर कुछ भी हो रहा है। हद तो तब हो गई जब इसे गंभीरता से लेने की जगह पाकिस्तान क्रिकेट के सोशल मीडिया हैंडल से इसे शेयर किया गया। पाकिस्‍तान क्रिकेट ने शेयर करते हुए लिखा, हमारे पास मैदान पर क्रिकेट का आनंद लेने वाली कुछ बिल्ली की कंपनी है।'' सोशल मीडिया पर अब लोग पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक उड़ा रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा, काली बिल्ली रास्ता काट गई, अब तो पाकिस्तान पक्का हारेगा। 



एक और यूजर ने लिखा, पहली बार हमने किसी ऐसे को देखा जिसे पाकिस्तान में भी डर नहीं लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, भगवान का शुक्र है कि वह बिल्ली थी, बकरी नहीं। बता दें कि इससे पहले खराब फ्लड लाइट के कारण न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रचिन रविंद्र घायल हो गए थे। उन्हें पिच से सीधे अस्पताल ले जाना पड़ा था। यही वजह है कि अब पाकिस्तान की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। आपको क्या लगता है कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी सफलतापूर्वक करा पाएगा या नहीं, कमेंट कीजिए।

Releted News

Ads
More Videos

शिव की जांघ से जन्मे जंगम जोगियों की अद्भुत कहानी ! | Jangam Jogi। Kumbh Sadhus